उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम में ठंडक है और बादल छाए हुए हैं । आज मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप से हुई लेकिन पर्वतीय इलाके में बादल छाए हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुआ है। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत की खबर है।18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

