उत्तराखंड में आगामी 31 अक्टूबर से खेल महाकुंभ 2023 की शुरुआत होगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को इसके लिए सभी तैयारियां कर ली है। और निर्देश भी जारी हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, चार लाख से अधिक प्रतिभागी इसमें प्रतिभाग करेंगे, जिसमें पहली बार न्याय पंचायत स्तर पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी ।
विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री ने कहा, हर साल खेल महाकुंभ अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू होता है, लेकिन इसे इस बार 31 अक्टूबर से दिसंबर आखिर तक आयोजित का समय तय हुआ है। इस खेल के महाकुंभ के लिए स्थान चयन, मुख्य अतिथि और आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं के बारे में जल्द बताया जाएगा। राज्य स्तर पर भी पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई गई है।बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार, निदेशक युवा कल्याण जितेंद्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण धीरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल आदि रहे।

