यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में मलबे के हादसे में फसे ४० मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सातवां दिन है। सुरंग के अंदर 1750 हार्स पॉवर की ऑगर मशीन के चलने से कंपन हो रहा है जिससे सतह का संतुलन बिगड़ने लगा है। इसके चलते मलबा गिरने की सम्भावना है। इसे ध्यान में रखते हुए अब बीच में कुछ समय रुकेंगे और फिर काम होगा। चौथे पाइप का दो मीटर हिस्सा वेल्डिंग के लिए बाहर छोड़ा गया है।
पांचवें पाइप को वेल्डिंग कर जोड़ दिया गया है। कुछ समय बाद इसको डालने के लिए ड्रिलिंग का काम शुरू होगा। बेरिंग खराब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मशीन चलती है तो बोरिंग खराब होती ही है, तो उसे बदला भी जाएगा। शुक्रवार शाम एनएचआईडीसीएल ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मशीन के बेयरिंग में खराबी आने के कारण काम रोक दिया गया है।

