देहरादून :प्रदेश में एक समय में काफी गर्माहट बनाए रखने बाला अंकिता हत्याकांड मामले में अब प्रभावी पैरवी करने के लिए शासन ने डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है और वह इस मामले में संबंधित न्यायालय में राज्य सरकार की तरफ प्रभावी पैरवी करेंगे। अपर सचिव न्याय आरके श्रीवास्तव की तरफ से डीजीसी को पत्र प्राप्त भी हो गया है।
डीजीसी जितेंद्र रावत ने कहा है कि अंकिता हत्याकांड मामला अभी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत में चल रहा है जिसमें अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी। इसी दिन इस केस के सत्र न्यायालय के सुपुर्द किए जाने की संभावना है। शासन की तरफ से उन्हें इस मामले में विशेष लोक अभियोजक बताया गया है। वह सत्र न्यायालय में भी सरकार की ओर से उक्त मामले की सशक्त पैरवी करेंगे।

