सीएम धामी करेंगे खिलाड़ियों को सम्मानित,नाम हुए तय 

उत्तराखंड के तीन खेल प्रशिक्षकों को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड और तीन खिलाड़ियों को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के साथ साथ अन्य पुरस्कारों केे लिए चुना गया है। खेल निदेशालय की समिति ने पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश कर सोमवार को अनुमोदन के लिए इसे शासन की तरफ आगे बढ़ा  दिया है। 

शासन की हाईपावर कमेटी और खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए नामों का एलान किया है। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर के मुताबिक 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन सभी खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रदेश के खिलाड़ी हॉकी, क्रिकेट के मैदान से लेकर बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में देश और दुनियाभर में अपनी जीत का परचम लहराया है, लेकिन पिछले चार साल से कई वजहों से राज्य के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कार नहीं मिल सके थे। विभाग की ओर से समय-समय पर इसके लिए आवेदन मांगे गए, लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों के नाम चयनित नहीं हो पाए हैं। 
खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर के अनुसार, सोमवार को वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के लिए अवाॅर्ड के लिए नामों की सिफारिश कर शासन की हाईपावर कमेटी को सौंपी है।आगामी 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कृत किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *