नवरात्र शुरू होते ही मौसम ने भी करवट ली है, कई राज्यों में बारिश हुई है और शहरों में ओलावृष्टि कि भी खबरें हैं। वहीँ यूपी में बीती रात रविवार को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के वजह से मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश हुई है जिसके मौसम में तहंदाक हो गई है। तापमान में गिरावट है और नवरात्र से ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश से तापमान गिरा है। इधर सहारनपुर जनपद में ओलावृष्टि हुई। बिजनौर में तेज बारिश हुई तो मुजफ्फरनगर में भी बारिश जारी है। मेरठ में सुबह से ही धूल भरी तेज आंधी के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया और शहर व देहात समेत सभी जगह बूंदाबांदी हुई।इधर खेतों में जलभराव हो गया है जिससे सरसों की बुआई लेट होगी। कोल्हू का संचालन भी रूक गया है। तेज हवा के साथ आई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश जारी है।आपको बतादें कि पंजाब चंडीगढ़ ,जीरकपुर समेत कई जगहों पर सोमवार सुबह अचानक से अन्धेरा छा गया और बारिश होने लगी हलकी अंधी भी हुई और अबमौसम
अचानक हुआ अन्धेरा-तेज बारिश,आई गुलाबी सर्दी

