आज से फिल्म फेस्टिवल के 7वें संस्करण का आगाज,83 फिल्म से शुरुआत

देहरादून: आज देहरादून फिल्म फेस्टिवल के सातवें संस्करण हो रही हो। इस कार्यक्रम का आगाज़ आज से शुक्रवार से सिल्वर सिटी में होगा। फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया की फेस्टिवल में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर, रोहित बॉस रॉय, बिजेंद्र काला, करण प्रधान, शाहिद माल्या, रूपा गांगुली, दीपिका चिखलिया, एहसान कुरैशी आदि शिरकत कर रहे हैं।

शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के विश्व कप जीतने पर आधारित फिल्म 83 से की जाएगी। तीन दिवसीय फेस्टिवल में पहली बार टैलेंट हंट का भी आयोजन किया जा रहा है। देवभूमि में कला और कलाकारों की कमी नहीं है और यहां जो प्रतिभाएं हैं, उनको एक मंच मिल सके, इसलिए हर साल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन जा रहा,जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल होंगी। सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित फूड फेस्टिवल में कई स्वादिष्ट भोजन के लिए  स्टॉल का भी इंतज़ाम किया गया है,ताकि व्यंजनों का स्वाद भी दर्शक उठाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *