गोपपेश्वर : हिमालय क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में धार्मिक परंपरानुसार विधि-विधान से खोले गए हैं। इस दौरान मंदिर में पहुंचे करीब 500 श्रद्धालु कपाट खुलते समय मौजूद रहे। अब छह माह तक भगवान शिव के मुख के दर्शन भक्त करने पहुंचेंगे । रुद्रनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।
समुद्र तल से 11808 मीटर की ऊंचाई पर रुद्रनाथ मंदिर है जहां जनार्दन प्रसाद तिवारी की अगुवाई में श्रद्धालु नारद कुंड में स्नान कर भगवान रुद्रनाथ के जलाभिषेक करने पहुंचे । सुबह 6.10 मिनट पर पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोले। शिव के मुख के दर्शन भारत में एकमात्र चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम में होते हैं।

