मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत,20 लोग क्वारंटाइन

नई दिल्ली : कोरोना के बाद अब मंकिपॉक्स ने जान ख़तरा बढ़ा दिया है। अब ताज़ा खबर के अनुसार केरल के त्रिशूर में मंकीपॉक्स के संदिग्ध युवक की मौत हुई है. जिससे तथ्य सामने आए है कि युवक की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव निकली है।  सूत्रों के अनुसार, मृतक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप हो गया है और बीते सप्ताह शनिवार को केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण निकले हैं, और वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था। 
भारत आने से पहले यूएई में युवक की जांच की गई थी। उसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। युवक 22 जुलाई को भारत पहुंचा था। वह 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुआ था। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि 21 जुलाई को यूएई से वापस लौटने के बाद क्या वजह थी जो युवक इतना देरी से अस्पताल में भर्ती हुआ। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने यूएई में हुई जांच की रिपोर्ट अस्पताल को सौंपी, जिसके बाद महकमा सकते में आ गया। इसके बाद युवक के दोबारा नमूने लिए गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *