पीएम मोदी ने दिखाई वन्दे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी,जानिए इस ट्रेन की ख़ासियत

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा भी करेंगे. बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वंदे भारत एक्सप्रेस की नई जनरेशन ट्रोनों की संख्या अगले 3 वर्षों में 400 तक की जानी है।
वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात और महाराष्ट्र की राजधानियों के बीच चलेगी. रेलवे प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी गांधीनगर के कैपिटल स्टेशन से वंदे भारत हरी झंडी दिखाया. प्रवक्ता के अनुसार, नई जनरेशन की वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी से युक्त है। गांधीनगर-मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कवच प्रणाली लगाया गया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस कवच प्रणाली से ट्रेन की दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।
रेल मंत्रालय के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस रेल में सफर करने वाले यात्रियों को कई सुविधाएं प्रदान करेंगी। यात्रियों की सुरक्षा का भी खासा ख्याल रखा गया है। वहीं, नेशनल ट्रांसपोर्ट ने बताया कि वंदे भारत की बोगियों से ट्रैक्शन मोर्टस को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा ट्रेन में मॉडर्न सस्पेंशन सिस्टम रेल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कीं वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार के लिए भी जानी जाती है। वंदे भारत 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।