विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज शनिवार सुबह उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की और फिर भगवान का आशीर्वाद लेकर मीडिया से रूबरू होते वक्त जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा फेल कर रहे हैं।
विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे,और आरती का आनंद लिया। मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं।विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी सोशल मीडिया पर आए हैं। अनुष्का, कोहली और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, और संतो से मिले। भस्म आरती के बाद दोनों ने गर्भगृह में जाकर पूजा और अभिषेक किया

