केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की सड़क होगी चौड़ी, योजना को दी हरी झंडी

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम पहुंचने की राह और आसान होगी। केदारनाथ धाम मार्ग के अगस्त्यमुनि से फाटा तक और यमुनोत्री मार्ग पर पालीगाड से जानकीचट्टी मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हाई पॉवर कमेटी ने अनुमति दे दी है। अभी में दोनों स्थानों पर मार्ग सिंगल लेन है जो डबल लें किया जाएगा और यहां से अब यातायात और सुगम हो सकेगा। चारधाम यात्रा मार्ग को बीते सालों में बेहतर किया गया है। लेकिन केदारनाथ धाम में अगस्त्यमुनि से फाटा कुंड बाइपास तक 13 किमी सड़क सिंगल लेन है, इसके कारण कई बार वाहनों का आवागमन प्रभावित होता रहा है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार पहाड़ के कटान पर करीब पांच साल पहले रोक लग गई थी। तब से मामला रुका हुआ था। अब हाई पॉवर कमेटी ने मार्ग को चौड़ा करने की अनुमति दे दी है।

आपको बतादें कि एनएच के अधिकारियों के मुताबिक़, चौड़ाई सात मीटर तक बढ़ सकेगी। इसके अलावा पटरी भी बनेगी। इससे करीब चौड़ाई 10 मीटर तक हो सकेगी। इससे आवागमन आसान हो सकेगा। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव व एनएच के मुख्य अभियंता दयानंद कहते हैं कमेटी से अनुमति मिल गई है। अब आगे की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। अधिकारियों के अनुसार योजना के लिए डीपीआर को तैयार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *