भाजपा करने जा रही बड़े शिविर का आयोजन,पीएम कर सकते हैं शिरकत

प्रदेश में भाजपा अपने विधायकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने वाली है। यह शिविर इसी महीने विधानसभा के बजट सत्र के बाद किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिविर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। आयोजन के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की है। से चर्चा की।

बीते दिन शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाक़ात की है। इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच सांगठनिक रणनीति पर मंथन हुआ। भट्ट ने मुख्यमंत्री को पार्टी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर के बारे में चर्चा की। अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है। 13 मार्च से 18 मार्च तक भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र होगा। इसके अलावा विधायकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रशिक्षण प्राप्त होगा  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *