जोशीमठ से कहीं भी जाने से प्रभावितों ने किया इंकार

जोशीमठ आपदा प्रभावितों का दर्द अभी भी हल्का नहीं हुआ है बल्कि क्षतिग्रस्त मकान के मुआवजे के रुप में चेक वितरित होने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वे जोशीमठ में ही रहेंगे, सुरक्षित जगह पर जमीन लेकर मकान तैयार करेंगे। प्रभावितों के आंसू उनका दर्द बयां करते नज़र आ रहे हैं। 

 सेना से सेवानिवृति के बाद अपनी जमापूंति से मकान बनाया, लेकिन भू-धंसाव में मकान पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। प्रशासन की तरफ से 36 हजार 527 वर्ग मीटर की दर पर मुआवजा राशि दी है, इससे संतुष्ट हूं, जोशीमठ छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे, यहीं सुरक्षित स्थान पर मकान बनाकर रहेंगे। 

– सुनील वार्ड में भू-धंसाव से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हमारा मकान भी रहने लायक नहीं रह गया था। मकान पर दरारें ज्यादा आ गई हैं। हमें मकान के मूल्यांकन के हिसाब से मुआवजा राशि मिल गई है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा इसी मार्ग से होकर गुजरनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *