देहरादून : बीते दिन आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विजिलेंस ने छापा मारकर कई मामलों से संबंधित दस्तावेजों को बटोरा। करीब तीन घंटे अधिकारी विश्वविद्यालय कैंपस में खंगालने में लगे रहे। इस दौरान किसी से पूछताछ नहीं हुई हैं । विजिलेंस आयुर्वेद विवि में कई अनियमितताओं की जांच की जा रही है।
इसमें विवि के लिए सामग्री खरीद, भर्ती और वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं। यह सब मामले 2017 से 2021 तक के सामने आए थे। विजिलेंस मामलों में खुली जांच कर रही है। इस संबंध में पहले विजिलेंस की टीमें अधिकारियों से पूछताछ भी कर चुकी है। जबकि अभी किसी मामले में विजिलेंस अंतिम फैसले पर नहीं आई है । खबरों की मानें तो विजिलेंस कार्रवाई को आज जारी रख सकती है। विजिलेंस ने कई अधिकारियों को नोटिस भी समन किए हैं।

