देहरादून : स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामलें में प्रदेश के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने इस्तीफ़ा देदिया है। उन्होंने पेपर लीक मामले में धांधली को लेकर नैतिकता के आधार अपने पद से इस्तीफ़ा देने का फैसला लिया है। एस राजू वर्ष 2016 से चेयरमैन के पद पर थे। सितंबर में उनका कार्यकाल समाप्त होना था। जिससे पहले ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष रहे आरबीएस रावत ने भी 2016 में पेपर लीक विवाद के बाद पद से इस्तीफा दिया । इस मामलें पर एस राजू ने कहा है कि उनके कार्यकाल में आयोग ने अब तक 88 परीक्षा हुईं है। दो में गड़बड़ी आई। पहले फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली सामने आई थी। तब भी आयोग ने जांच बैठाई थी। अब स्नातक स्तरीय परीक्षा में धांधली सामने आई तो भी आयोग ने मामले को छिपाने के बजाय स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला सरकार के समक्ष लाया है। उन्होंने कहा कि आयोग को 100 कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन यहां केवल 35 उपलब्ध हैं। इसके बावजूद स्नातक स्तरीय परीक्षा में अभी तक आयोग के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का नाम न आना उनकी पारदर्शिता को बया करता है।
यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष एस राजू ने दिया इस्तीफा

