ED दफ्तर पहुंची संजय राउत की पत्नी,दोनों पूछताछ में होंगें आमने सामने 

मुंबई : संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद आज शनिवार को उनकी पत्नी  वर्षा राउत ईडी दफ्तर पहुंची है जहां पात्रा चॉल घोटाले में आरोपों मे उनसे पूछताछ होगी। शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुँच चुकी हैं जहां अब उनसे पूछताछ की जाएगी। समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें तलब किया था। ईडी अधिकारी संजय राउत और वर्षा राउत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकते हैं। 
दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ED ) पात्रा चॉल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउत को गिरफ्तार करने के बाद उनके संपर्क तलाशने में जुटा है। खासतौर पर प्रवीण राउत, सुजीत पाटकर और राउत की पत्नी वर्षा राउत का एक-दूसरे से क्या संबंध हैं, इसकी छानबीन जारी है और इसी क्रम में ईडी ने मंगलवार को मुंबई में दो स्थानों पर छापे मारे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *