आज मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उनकी समान नागरिक संहिता के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बाबा नीब करौरी का मोमेंटो व उत्तराखंड का चावल गिफ्ट किए। सीएम धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को भी गृहमं वो अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले थे।
- सीएम धामी ने उत्तराखंड में दिसंबर में आयोजित होने जा रहे रहे ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री को बुलावा दिया है।
- सीएम ने किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से 1546 करोड़ की धनराशि का अनुरोध किया है।
- अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के अंदर केंद्र सरकार के अंश लगभग 410 करोड़ का अनुरोध किया।
- जोशीमठ भू-धसांव से प्रभावितों के लिए धनराशि अवमुक्त करने के लिए कहा।
- जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से दिलाने को कहा है।
- देहरादून के मुख्य रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करने की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।

