अमृतपाल के उत्तराखंड में होने की आशंका,पुलिस सतर्क

पंजाब से फरार हुए कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके चार साथियों की ऊधमसिंह नगर में पनाह लेने और यहां के रास्ते नेपाल भागने की आशंका की वजह से राज्य की पुलिस सतर्कता पर है। पुलिस ने जिले में सार्वजनिक जगहों के साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास पांचों आरोपियों के पोस्टर भी चिपका दिए गए हैं। सोशल मीडिया अब लगातार पुलिस निगरानी करने में लगी है जो भी अपलोड पोस्ट को लाइक या शेयर करने वालों को चिह्नित कर काउंसलिंग कर रही है। इस मामले में पुलिस अभी तक आपत्तिजनक पोस्ट करने में एक युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस किसान आंदोलन में सक्रिय रहे कुछ लोगों पर भी नजर रख रही है।

18 मार्च को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगियों को गिरफ्तार कर उसकी तलाश के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। इसके बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी थी। सीमा और जिले के कई थानों में अलर्ट घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस दौरान सोशल मीडिया पर अमृतपाल को लेकर की गई पोस्ट को लाइक और शेयर करने वाले जिले में करीब 100 से अधिक लोगों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग की थी।

पंजाब पुलिस की तरफ से अमृतपाल और साथियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ जबसे पुलिस अधिक चौकस है और तलाशी में जुटी हैं। अमृतपाल के नेपाल भागने के अंदेशे से पुलिस नेपाल सीमा से लगे खटीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। जिले में रोडवेज, रेलवे सहित कई जगहों पर पांचों अभियुक्तों के पोस्टर पुलिस ने चस्पा कर लोगों से इनकी जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *