प्रदेश के 12 गैंगस्टर की 17.49 करोड़ की संपत्तियां जब्त

पुलिस ने पेपर लीक मामले में दो गैंगस्टर की पिछले दिनों  में 41 लाख रुपये की संपत्तियां जब्त हुई हैं। अब तक हाकम समेत 12 गैंगस्टर के आरोपियों की 17 करोड़ रुपये से ज़्यादा संपत्तियां जब्त हो चुकी हैं। गैंगस्टर के मामले में अभी 11 और आरोपियों की संपत्तियों को जब्त कराया  जाना है।  बीते पांच अक्टूबर को धामपुर के पहाड़ी दरवाजा निवासी ललित राज शर्मा की जिला प्रशासन के माध्यम से 23 लाख रुपये की चल संपत्ति जब्त हुई है। लखनऊ प्रशासन के साथ मिलकर पुलिस ने योगेश्वर राव निवासी गोमती नगर लखनऊ की 18 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को भी जब्त कर लिया गया है। गैंगस्टर के मुकदमे में कुल 23 आरोपी हैं, जिनके खिलाफ पिछले दिनों कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

केंद्रपाल की 52 लाख, विपिन बिहारी की 11.47 लाख, महेंद्र सिंह चौहान की।   हाकम सिंह की करीब पौने छह करोड़, अंकित रमोला की 40 लाख, चंदन सिंह मनराल की आठ करोड़, जयजीत दास की 51 लाख, दीपक शर्मा की 40 लाख, मनोज जोशी की 11 लाख, की 21 लाख और शशिकांत की करीब 90 लाख रुपये की संपत्तियों को जब्त हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *