उत्तराखंड की धामी सरकार को पूरा एक साल हो चुका है। कार्यकाल पूरा होने पर सीएम ने कार्यक्रम में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं सीएम ने कई घोषणाएं कीं जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में कई कड़े फैसले लिए हैं। हमने जनता से किए वादों को पूरा भी किया है।
सीएम की घोषणाए –
- कक्षा 6 से ही प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करेंगे छात्र।
- प्रतियोगी परीक्षाओं में आने जाने में अभ्यर्थियों को किराए में 50% की छूट दी।
- उत्तराखंड में साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी आई।
- हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विवि भी बनाया जाएगा।
- स्नातक पास छात्रों के स्किल डवलपमेंट के लिए योजना शुरू होगी और शु युवा विदेशों तक पहुंचेंगे।
- 250 आबादी वाले गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की तैयारी।
- जिला सेवायोजन कार्यालय को स्वरोजगार के नोडल के तौर पर भी जिम्मेदारी दी जाएगी
- दिवालिखाल से गैरसैंण तक की सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
- इसके अलावा सरकार ने राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में घपला सामने आने के बाद सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाया
- बैकडोर से लगे 228 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया।
- धर्मांतरण कानून को और अधिक सख्त बना दिया गया।
- कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण देने का फैसला लिया।

