अमृतपाल की खुली पोल, धर्म का ढिंढोरा पीटने वाला निकला घिनौना

चंडीगढ़: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की खोज में पुलिस जुटी हुई है हालाँकि कोई कामयाबी हाथ तो नहीं लगी है लेकिन विदेश से मिले फंड की जांच में सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। अमृतपाल के इंस्टाग्राम व स्नैपचैट के अकाउंट से मिली चैट से पता चला है कि वह महिलाओं से अश्लील बाते करता था और अकाउंट्स से कुछ ऐसी क्लिप मिली हैं, जिससे साबित होता है कि अमृतपाल कुछ महिलाओं को उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया करता था।

अपने भाषणों में खालिस्तान बना कर क्रांति लाने और धार्मिक बातें करने वाले अमृतपाल का असली चेहरा घिनौना था। और वो सोशल मीडिया पर दोहरी जिंदगी जी रहा था।

अमृतपाल ने अपनी चैट में उसने यह भी माना है कि कनाडा की एक लड़की भी उसके रिलेशन में है। पुलिस 28 ऐसे अकाउंट्स की जांच कर रही है, जिनसे अमृतपाल को फंडिंग होती थी। 

अमृतपाल को ढूंढ़ने के लिए जालंधर में आठ जिलों के 3200 पुलिसकर्मी व अधिकारी, दो केंद्रीय कपंनियों के 1400 जवान तैनात थे। 50 नाकों पर चेकिंग की जा रही थी, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी। कई गाड़ियां बदल कर पुलिस को चकमा देता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *