मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एरो सिटी का कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने की बात से साफ़ इंकार किया है। सीएम धामी ने कहा है कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने साफ़ तौर पर कह दिया है कि किसानों की सहमति के बिना प्रदेश सरकार कोई प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ाएगी।
किसानों की इजाजत से ही प्रस्ताव तैयार होगा। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने इस बात को कहा है।डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से एरो सिटी का कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार में नहीं गया है।

