कोलंबो : श्रीलंका में गहराये आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को चार मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई । इस बीच भारत के पड़ोसी देश से एक बड़ी खबर आ रही है. खबरों की मानें तो श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच दवा की भारी कमी देखी जा रही है। मंगलवार को देश में आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति का ऐलान कर दिया गया है। यह भी ख़बर मिल रही है कि देश के गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की आपातकालीन समिति बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई है।
बताया जा रहा है कि गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की आपातकालीन समिति बैठक के दौरान आपातकाल कानून लागू करने और दवा की गंभीर कमी को लेकर चर्चा हुई. सचिव डॉक्टर शेनल फर्नांडो की ओर से कहा गया कि मरीजों की जान बचाने के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति की घोषणा करने का निर्णय लिया गया है. बैठक के दौरान खुलासा किया कि सरकार के खराब प्रबंधन की वजह से देश में दवाओं की गंभीर कमी देखने को मिल सकती है। श्रीलंका में सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच सोमवार को देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर कर्फ्यू के आदेशों की अवहेलना करते हुए प्रधानमंत्री के तांगले स्थित आवास पर धावा बोलने की कोशिश करने वाले करीब 2,000 गुस्साये प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं।
श्रीलंका में इमरजेंसी जैसे हालत,लोगों ने मांगा पीएम राजपक्षे का इस्तीफ़ा

