शहडोल में बड़ा हादसा,एक की मौत, 32 घायल

कटनी : शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती यानी जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जा रही बस का बड़ा हादसा हो गया, एक बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस क्रमांक एमपी-20 पीए 2177 सिहोरा के कुंडावल से करीब 50 यात्रियों को लेकर शहडोल निकली थी। शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी हिस्सा लेने वाली है।सिहोरा से निकली यात्री बस उमरियापान के पकरियां ग्राम में अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें कई घायल हुए,स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में एक की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मरने वाले का नाम अंशु कोल कलेक्टर अवि प्रसाद और एसपी सुनील जैन समेत वरिष्ठ अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना दी। कुछ को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में रैफर किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *