Breaking : अलकायदा के लिए काम कर रहा इंजीनियर गिरफ्तार 

कर्नाटक से  सनसनी ख़ेज़ खबर सामने आई है जिसमें यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम आरिफ बताया जा रहा है। इंटरनेट के जरिए वह पिछले दो साल से अलकायदा के संपर्क में था। मामले में एनआईए ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर
संदिग्ध आतंकी आरिफ  सॉफ्टवेयर इंजीनियर  है और कंपनी में काम करता है। खबरों की मानें तो,वह इंटरनेट के माध्यम से अभी तक किसी घटना में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं,लेकिन वो  जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान के लिए रवाना होने वाला था। यहां जाकर वह आतंकी संगठन IKP से जुड़ने की तैयारी में था। इससे पहले ही NIA ने उसे बेंगलुरु में धरदबोचा । इससे पहले भी कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने हावड़ा के टिकियापारा इलाके से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *