मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी दशमत रावत पर एक भाजपा कार्यकर्ता ने बेशर्मी का परिचय देते हुए पेशाब कर दी। घटना के बाद से सियासत जनकर शुरू हुई है। और आज गुरूवार को पीड़ित दशमत रावत भोपाल मुख्यमंत्री निवास आए और सीएम शिवराज ने दशमत के पैर धोकर और शॉल उड़ाई और सम्मानित किया। सीएम शिवराज ने कहा कि मन दुखी है। मेरे लिए जनता ही भगवान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित से बात की। मुख्यम्नत्री ने उनसे उनके बच्चो की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। और कहा कि कोई परेशानी हो तो मुझे बताना है। बेटी लाडली लक्ष्मी है। पत्नी को लाडली बहना का लाभ मिल रहा है? आवास योजना का लाभ मिल रहा है? सीएम ने कहा कि बेटी को पढ़ाना है। बेटियां आगे बढ़ रही हैं। दशमत पल्लेदारी का काम करता है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित से कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। मैं माफी चाहता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान समान है। सीएम ने दशमत को सुदामा कहा। दरअसल,पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में दो दिन पहले मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को मंगलवार रात में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे रीवा जेल में डाला गया है और उसका घर भी तोड़ दिया है।
Related Posts
यूपी सरकार आज छात्रों को देगी बड़ा तोहफा,अभिभावकों के खातों में भेजे जाएंगे 1100 रुपए
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले 1.80 करोड़ छात्रों के लिए भाई दूज के…
टमाटर खरीदने से घबराए लोग,आम से भी किया किनारा
इस मौसम में आम के प्रेमियों को इंतज़ार रहता है रसीले मीठे आमों का लुत्फ़ उठाने का। लेकिन बुरी खबर…
60 हजार निकलीं,यहां करें आवेदन -लास्ट डेट ये
लखनऊ : यूपी पुलिस में भर्ती के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है कि आरक्षी…

