कांवड़ मेला शुरू हो चुका है और अब भरी संख्या में कांवड़िए कांवड़ लेकर पहुँचने लगे हैं। यहां शुरुआत में ही बड़ी मात्रा में चरस ले जा रहे बीएससी के एक छात्र को पुलिस ने धर लिया है। छात्र के पास से दो किलोग्राम चरस बरामद हुई है। इस चरस को उसे अपने दोस्त को देने का प्लान बनाया था। जिसे बाद में मेले में बेचा जाना था। चमोली से चरस खरीदकर यहां बेचने लाया था। आरोपी के पास से एक कार भी बरामद हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कांवड़ मेले में चरस सप्लाई करने जाने वाले हैं। यहां व्हाट्सएप के माध्यम से डील की जा रही थी। उनकी कॉल डिटेल का पता लगाना मुश्किल था।
रायपुर पुलिस को सुराग मिला कि एक कार सवार रिंग रोड की ओर से जाने वाला है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की और इस कार को रोका गया। युवक ने अपना नाम बलदेव सिंह पवार निवासी भेंटा, उर्गम तहसील, जोशीमठ, चमोली बताया। कांवड़ मेले में चरस की काफी मांग बताई जाती है। इस चरस को खरीदने के लिए किन-किन लोगों ने संपर्क किया था ,दोस्त की भी तलाश की जा रही है।युवक ने बताया है कि उसके पास शादी की शॉपिंग आदि के लिए भी पैसे नहीं थे।

