टमाटर खरीदने से घबराए लोग,आम से भी किया किनारा 

इस मौसम में आम के प्रेमियों को इंतज़ार रहता है रसीले मीठे आमों का लुत्फ़ उठाने का। लेकिन बुरी खबर है कि इस बार आम आदमी के लिए ये आम नहीं है बल्कि बेहद ख़ास हो गया है। ताजा खबरो की माने तो, आम के दाम इस तेजी के साथ ऊपर जा रहे हैं कि आम आदमी आम को छूने से भी भयभीत है।  सिर्फ आम ही नहीं बल्कि इस बार टमाटर भी रुला रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां सब्जी मार्केट में टमाटर का दाम 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, आम का दाम 100 रुपये के पार चला गया है।  

ये है वजह –गर्मी और लू के थपेड़ों ने सब्जियों में खासकर टमाटर और फलों के राजा आम की कीमतें इतनी बढ़ा दी हैं कि ये सब्जी और फल आम आदमी की पहुंच से दूर हो गए हैं। टमाटर की जरूरत हर घर के किचन में होती है और आम तो फलों का राजा है, जिसे हर कोई पसंद करता है। आम के दाम में कमी आने की संभावना नहीं है। 

कमी का कारण-आपको बतादें कि आम की कीमत 100 रुपये के पार है। मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एस इन्सराम अली की मानें तो गर्मी और लू की वजह से आम की बौर पर बुरा असर हुआ। उन्होंने कहा कि आम के लिए 27 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान अच्छा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *