कर्नाटक : देश में टमाटर की कीमतों से सभी हैरान और परेशान हैं। देशभर में टमाटर के दाम 100-150 रुपये किलो हो चुके हैं। आम जनता टमाटर से किनारा कर रही है। आलम ये है कि आम नागरिकों के लिए खाने में टमाटर का इस्तेमाल करना काफी मुश्किल हो रहा है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच कर्नाटक के हासन जिले में चोरों ने एक किसान के खेत से लाखों रुपये के टमाटरों की चोरी की है। टमाटरों की चोरी का मामला बीते चार जुलाई का है। आपको बतादें कि हासन जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव की महिला किसान धरानी ने आरोप लगाया कि उसके खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए उन्होंने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन पर टमाटर उगाए थे। टमाटर की फसल काटकर वो उसे बेंगलुरु के बाजार में बेचने का प्लान था। लेकिन तभी चोरों ने टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया। बंगलूरू में कितमत 120 रूपए प्रतिकिलो है। पीड़िता ने बताया है कि टमाटर की 50-60 बोरियां लेने के अलावा हमारी बाकी खड़ी फसल भी खराब कर दी है।
कीमत बढ़ते ही टमाटर के खेत में लाखो की चोरी,फसल हुई बर्बाद

