यूपी सरकार आज छात्रों को देगी बड़ा तोहफा,अभिभावकों के खातों में भेजे जाएंगे 1100 रुपए

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले 1.80 करोड़ छात्रों के लिए भाई दूज के पर्व पर तोहफा दे रही है। जिसके चलते छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से स्कूल यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते, मोजे और बैग की खरीदारी के लिए सरकार 1100 रुपये भेजेगी।  बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने  यह जानकारी मीडिया को दी है। आज 6 नवम्बर को यूपी मुख्यमंत्री इस योजना का शुभारंभ कर रहे हैं। आपको बतादें कि रुपये खाते में पहुंचने के पूर्व शासन से निर्देश जारी हो चुका है।  इस धनराशि से सिर्फ बच्चों के यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग और स्वेटर ही क्रय किए जाएं। धनराशि से 300 रुपये की दर से दो जोड़ी यूनिफॉर्म खरीदना है। 200 रुपये से स्वेटर क्रय करना है। 125 रुपये से जूता-मोजा तथा 175 रुपये से स्कूल बैग खरीदा जाना है।

इस योजना में शासन ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है कि अभिभावकों के खाते में भेजी जाने वाली धनराशि से बच्चों के उल्लिखित सामान खरीदने का निर्देश दिया है। धनराशि प्राप्त होने के एक सप्ताह में अभिभावकों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग क्रय कर भी लेने को कहा है।  शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार की रात को सूचना प्रेषित की गई है जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बताया गया है कि शनिवार छह नवंबर को मुख्यमंत्री शाम पांच बजे डीबीटी के लिए बटन दबाएंगे। इस संबंध में राज्य भर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सरकार की ओर से सूचित किया जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *