वंदना कटारिया के भाई बहन के नाम खोल रहे एकेडमी

हैट्रिक गर्ल के नाम से जानने वाली खिलाड़ी वंदना कटारिया देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाने के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड का नाम उचाईयों तक पहुंचा रही हैं,वहीं अब उनके भाई पंकज कटारिया ने भी बहन के हौसले और और पंख दिए है जिसके चलते हॉकी की छिपी हुई प्रतिभाओं को निकालने के लिए एकेडमी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वंदना कटारिया के नाम से तैयार होने वाली एकेडमी में हॉकी स्टार वंदना कटारिया भी खिलाड़ियों को अपने अनुभव शेयर करती नज़र आएँगी। रोशनाबाद गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास बनाया था। हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय हॉकी खिलाड़ी थीं। फैसिलिटीज़ का अभाव में कई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दबाए बैठे थे जिन्हे अब सहारा मिलेगा।  भाई पंकज कटारिया ने युवाओं के हॉकी के हूनर को निखारने का बीड़ा उठाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *