हरिद्वार जनपद में पिछले कई दिनों की कमी के बाद आज एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आ गया है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटों में 94 नए कोरोना मरीज़ सामने आए हैं।
विदित हो कि कई दिनों से हरिद्वार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नज़र आ रही थी। यहां हर दिन नए मरीज़ों की संख्या घटकर 50 से कम रह गयी थी। लेकिन आज इसमें उछाल दर्ज किया गया। वहीं इलाज के बाद आज 9 कोरोना मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। अब तक जिले में कोरोना के कुल 9681 मरीज़ मिले हैं। इसके अलावा 2868 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में 37 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन बनाये गए हैं।
आज मिले 94 मरीज़ों में हरिद्वार शहर के 31, बहादराबाद के 14, नारसन के 4, लक्सर के 5, रुड़की के 33, भगवानपुर के 2 लोग शामिल हैं।

