सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कामयाबी,मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

नई दिल्ली :पंजाबी रैपर और मशहूर ज्ञायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है जिसके चलते पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को धरदबोचा है। जानकारी के अनुसार, उसे अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया है। लॉरेंस गैंग को सचिन ही बाहर से निर्देश देता था। 


बीते शुक्रवार किया था चालान 
मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने बीते शुक्रवार को चालान पेश किया था। 1850 पन्नों के चालान में 24 आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 20 गिरफ्तार हो चुके हैं। चार आरोपी विदेश में छिपे हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया है, जो इस समय पंजाब पुलिस की हिरासत में है। जिन आरोपियों के विदेश में छुपे होने की बात कही गई थी, उसमें मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़, सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और लिजिन नेहरा शामिल थे। हत्या में शामिल जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु कुस्सा पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। अदालत को उनके मुठभेड़ के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *