गूगल के साथ जियो का करार,लॉन्च होगा सस्ता 5G फोन

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) हुई। इस बैठक में Jio 5G सेवाओं को लॉन्च करने की के एलान के साथ साथ कंपनी ने Jio Phone 5G को लॉन्च करने की घोषणा भी की। Jio Phone 5G को गूगल और क्वॉलकॉम के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया जाएगा। यह 5G कनेक्टिविटी वाला सबसे सस्ता फोन भी होगा। इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। J

io Phone 5G स्पेसिफिकेशन
Jio Phone 5G के फीचर्स को बताए तो, इसमें 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1600×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन के साथ स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर है। Jio Phone 5G में 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *