राज्य में 29 तक जारी रहेगा कोविड कर्फ़्यू, अब 5 दिन खुलेंगे बाज़ार

सरकार ने राज्य में जारी कोविड कर्फ्यू को 29 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि इस बार सरकार ने कर्फ़्यू में कई तरह की छूट भी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सप्ताह में 5 दिन दुकानों को खोलने का निर्णय लिया गया है, वहीं होटल व रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत उपस्थिति की मंजूरी के साथ खुलेंगे।

साथ ही रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक होटल बंद रहेंगे। अब बार भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। शहरी क्षेत्रों में रात को कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। चार धाम यात्रा को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

एक जुलाई से स्थानीय जनपद वासियों के लिए चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। वहीं 11 जुलाई से राज्य वासियों के लिए चार धाम यात्रा शुरू होगी। इसके अलावा 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे।

शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *