देहरादून : देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। राज्य के 13 में से 11 जिले वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 10 अप्रैल को 72 नए संक्रमित पाए गए हैं। अब राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 147 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित जिला देहरादून पाया गया है।राजधानी में 44 संक्रमित मरीज हैं।
वहीं, राज्य में कोरोना मॉक ड्रिल में व्यवस्थाओं की पोल खुलते ही प्रशासन की भी नींद टूट गई है। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार समेत अन्य जिला अस्पतालों में कहीं ऑक्सीजन प्लांट बंद मिले तो कहीं वेंटिलेटर ठप मिल। नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी में तैनात डॉक्टर और उनकी डॉक्टर पत्नी संक्रमित मिले हैं। वहीं, सिविल अस्पताल में भी एक मरीज की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बता दें कि बीती 7 अप्रैल को एक छात्रा की कोरोना वायरस से मौत के बाद से ही राज्य की पुष्कर धामी सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। लगातार वायरस के फन फैलाते ही धामी सरकार स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी दे दिए हैं।
प्रदेश में इन जिलों में है इतने केस :-
देहरादून-44
नैनीताल- 9
अल्मोड़ा- 4
चमोली-3
पौड़ी गढ़वाल- 3
टिहरी- 3
हरिद्वार- 1
रुद्रप्रयाग-1
उधमसिंह नगर- 1
उत्तरकाशी-1
चंपावत- 1
उत्तराखंड में कोरोना का क़हर,राजधानी दून के आंकड़े भयावह

