यूपी में 23 जनवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद,ऑनलाइन माध्यम से ही होगी पढाई:सीएम योगी

लखनऊ : पूरे देश के साथ-साथ यूपी में भी कोरोना संक्रमण का क़हर लगातार ज़ारी है। प्रदेश में आज ही 17186 नए मामले सामने आएहैं। वहीं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है ,और कहा है कि सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही पढाई की जाएगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कोविड से सुरक्षा के लिए गठित टीम -9 के साथ एक महत्त्वपूर्व समीक्षा बैठक के बाद लिया। साथ ही सीएम ने जिलों में नाइट कर्फ्यू को सख़्ती से लागू कराने पर भी ज़ोर दिया। और हाल ही में जिन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से नुक्सान हुआ है वहां जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए।सीएम योगी ने बैठक में यह भी निर्देश दिया कि निगरानी समितियां गॉव और शहरों के हर घर तक पहुंचे और जिन लोगों में लक्षण दिखाई दें ,उनकी पहचान कर उनका टेस्ट कराए और आवश्यक मेडिकल सामग्री तत्काल मुहैया कराए। इसके अलावा, जो मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं उनका हर दिन हाल चाल पूछा जाए , और निगरानी रखी जाए।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है. वहीं, कुछ राशन की दुकानों पर राशन के पैकेट के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली है, जो स्वीकार्य नहीं है। और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे भ्र्ष्ट लोगों पर कार्यवाही की जाए और ज़रूरतमंदो को राशन या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। और जांच में अगर अधिकारियों के द्वारा कोई धांधलेबाज़ी की शिकायत मिले तो उक्त अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाए। बता दें, लखनऊ में आज 2,300 लोग पॉजिटिव मिले हैं ,और यहां एक्टिव केसों का आंकड़ा 16,302 हैं। वहीं पूरे प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 1,03,000 हैं, जिसमें १लख से अधिक मरीज़ होम आइसोलेशन में अपना इलाज़ कर रहे हैंऔर महज़ 1% से भी कम मरीज़ अस्पताल में एडमिट हैं।