कोरोना से कुछ राहत,सक्रिय केस 1,31,807

नई दिल्ली : कोरोना की घातक लहर के बाद इस वर्ष भी मामलों में उतार साहड़ाव जारी रहा लेकिन अब राहत की खबर मिल रही है कि देश में केस कुछ कम  हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 12,751 नए मामले मिले, वहीं सक्रिय केस में भी और गिरावट आई। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 3.50 फीसदी हुई है।
आज मंगलवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों की मानें तो,देश में अब सक्रिय केस 1,31,807 हैं। बीते 24 घंटे में 16,412 लोग कोरोना से उबर गए। सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 1,35,510 थी और 16,167 नए संक्रमित मिले थे। मंगलवार को नए मामलों व सक्रिय केस दोनों में गिरावट देखने को मिली है। 
दिल्ली में 1372 नए केस, 6 मौतें
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,372 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामले 7,484 हो गए हैं। वहीं, 1,927 मरीज ठीक हुए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *