देहरादून : राजधानी देहरादून में बीते दिन काफी समय से आसमान से आग सी ही बरस रही है। एक बार फिर पारा 38 पार पहुंचने से गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। घरों में पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पाए तो वहीं बाहर धूप और गर्म हवा ने परेशान किया। मौसम विज्ञानियों के मुुताबिक, राजधानी बुधवार को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी है।
आपको बतादें कि,अमूमन ज्यादा गर्मी झेलने का आदी नहीं होने से दूनवासियों को मौजूदा गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.78 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। बीती 15 मई को 39.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है. सूरज के तेवर और गर्म हवा झोंकों ने लोगों को गर्मी से बुरा हाल है।
दून अस्पताल में मरीज़ों की संख्या बढ़ी – दून हॉस्पिटल में चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर केसी पंत के अनुसार, अस्पताल की ओपीडी में 50 फीसदी से अधिक मरीज गर्मी से ट्रस्ट आ रहे हैं। जो डायरिया, पीलिया, टायफाइड, उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। हालत गंभीर भी हो जाती, जिन्हें ओपीडी में जांच के बाद अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

