देहरादून डीएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सोनिका को,दिलीप सिंह कुंवर SSP बनें 

देहरादून: बीते दिन शनिवार को उत्तराखंड शासन ने देहरादून के डीएम और एसएसपी के बदले जाने संबंधी आदेश सूची को जारी किया जिसके तहत अपर सचिव सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयीं वहीँ देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी पद दिया गया है।
बीते दिन शनिवार को देहरादून जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी में अदला बदली की गई जिसके चलते देहरादून जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार की जगह अब अपर सचिव सोनिका के हिस्से में आई हैं ने ली है। दून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। देहरादून जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। 

दिलीप सिंह कुंवर इससे पहले उधमसिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर के पुलिस कप्तान रह चुके हैं। वहीं डीएम सोनिका टिहरी की जिलाधिकारी रह चकुी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *