चारधाम में लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार,जानिए कैसे दिया अंजाम

चारधाम यात्रा में भले ही सुविधाओं में कमी आ रही है लेकिन इस बार बड़ी कार्रवाई भी हुई है, जिसके चलते हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर देश भर से लाखों की ठगी करने वालो के खिलाफ नकेल कसी गई है। आरोपियों को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक़, 15 से 20 लाख रुपये तक ठगे जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक़,15 मई को उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ आए अंबरीश कुमार ने बदरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बतया गया था, हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनके साथ ठगी हुई है। उनसे 2,4590 रुपये ठग लिए गए। एसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर जांच के लिए टीम गठित की गई। थाना गोविंदघाट के एसआई विनोद चौरसिया के नेतृत्व में एसओजी टीम ने सर्विलांस, फोन डिटेल सहित अन्य तकनीकी सहायता से आरोपी को नवादा बिहार से गिरफ्तार किया गया है। खुलासा करने वाली टीम में एसआई विनोद चौरसिया, एसओजी से राजेंद्र सिंह और आशुतोष तिवारी जबकि सर्विलांस से विपिन रावत शामिल थे। 

बैंक में फर्जीवाड़ा –धोखाधड़ी के 3.7 लाख रुपये यूनियन बैंक और 1.7 लाख रुपये एक्सिस बैंक में जमा करवाए थे, जिनको फ्रीज करावा दिया गया है। अन्य बैंकों में भी आरोपी ने ठगी की रकम जमा करवाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *