उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैलने से लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैल गई थी कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान उसकी चपेट में आए । सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
भीषण आग फैलने से चपेट में आने से आठ मकान फुके,कैसे हुआ हादसा ?

