अब तक चारधाम यात्रा में 34 लाख यात्रियों ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा में इस बार भारी संख्या में तीर्थयात्रियों पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा का अब और नया रिकॉर्ड बना है, लेकिन चारों धामों में इंतजाम कम पड़ने से परेशानिया हो रही हैं। तीर्थयात्रियों की संख्या को देखा जाए तो, चारों धामों में व्यवस्थाओं को लेकर चुनौतियां बरकरार है। वर्ष 2019 में चारधाम यात्रा में 34 लाख तीर्थयात्रियों के आने से रिकॉर्ड बनाया गया। 

इसके अलावा कोरोना महामारी के चलते बीते दो साल चारधाम यात्रा का संचालन आंशिक और बंदिशों के साथ हुआ. चारधाम यात्रा प्रभावित होने से प्रदेश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पर्यटन उद्योग को भारी आर्थिक झटका लगा था। इस बार कोरोना संक्रमण की स्थिति ठीक होने पर अब चारधाम यात्रा बिना किसी भी पाबंदी के चल रही है।


पर्यटन कारोबार को पहिया भी दौड़ा है, लेकिन यात्रा पर आने वाले यात्रियों को व्यवस्थाओं के अभाव में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने के लिए लोगों को पंजीकरण के लिए बहुत जातां में लगें हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *