उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग पर रोक,अलर्ट 

देहरादून : उत्तरकाशी में हुई दुखद घटना होने के बाद अभी रेस्क्यू जारी है। जिला प्रशासन ने छह से आठ अक्तूबर तक ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर रोक लगा दी है। आज मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने ये फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना कही है। वहीं उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

डीएम अभिषेक रुहेला ने ट्रैकिंग व पर्वतारोहण दलों की सुरक्षा के को देखते हुए ट्रैकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया। आदेश के मुताबिक़, इस दौरान किसी भी दल को ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च हिमालय क्षेत्र में पहले से ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए गए दलों को भी मौसम संबंधी जानकारी दी जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *