राजनाथ सिंह पहुंचे बद्रीनाथ,मनाएंगे दशहरा

औली : आज पूरा देश हर्षोल्लास से विजयदशमी का त्यौहार मना रहा है। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा मनाने राजनाथ सिंह औली पहुंचे है। यहां उन्होंने सेना के बेस कैंप में शस्त्र पूजन किया। राजनाथ आज चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी को मनाएंगे। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। जीटीएस हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। 

जीटीएस हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका भव्य स्वागत भी किया।  रक्षा मंत्री ने शाम को देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके बाद आज वे चमोली पहुंचे और जवानों के साथ पूजा में भाग लिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *