हरिद्वार : आज बुधवार को हरिद्वार के लालढांग से पौड़ी जिले के कांडा गांव जा रही बरात के साथ बड़ा दुखद हादसा हुआ जिसमें बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद गांव में कोहराम छा गया है। सभी बाराती खौफ खाए हुए है। बाराती के घरवाले फोन पर संपर्क साढ़े हुए हैं। लेकिन हादसे में हताहत हुए लोगों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। हर कोई परेशान है और बरातियों की सकुशल होने की कामना कर रहा है।
ग्राम प्रधान दिनेश कर्णवाल के मुताबिक, लालढांग स्थित शिव मंदिर के निकट रहने वाले संदीप पुत्र स्व नंद राम की बरात मंगलवार दोपहर एक बजे पौड़ी जिले के कांडा गांव के लिए घर से निकली थी। 45 बराती एक बस में सवार थे, जबकि दूल्हा संदीप कार से गया था।
हरिद्वार में बड़ा हादसा,ख़ुशी बनी मातम

