सीएम धामी का मॉर्निंग वॉक अंदाज़,आम जनमानस से यूँ हुए रूबरू 

अक्सर देखा जाता है कि  प्रदेश सीएम धामी अपने जिला भ्रमण के दौरान आमजन से गुफ्तगू करते हैं और आम जनमानस  जैसे सभी से मिलते हैं।सीएम धामी ग्राउंड पर गुड गवर्नेंस की रियलिटी चेक करते हैं। अपने चंपावत भ्रमण के दौरान आज शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया साथ ही आमजन की समस्याओं को भी जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जिला भ्रमण के चलते, मॉर्निंग वॉक पर जरूर आते हैं। रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून आदि जगहों पर पिछले दिनों उनकी मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रही थीं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को वह अपने चंपावत भ्रमण के दौरान प्रातः सैर करने आए।  सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान पर सीएम पहुंचे  और चाय पी।  लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर बातचीत। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *