रुड़की: रुड़की के शेरपुर बेला गांव में जमीनी मामले में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों ग्राम प्रधानों सहित 26 नामजद व सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद,पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और इलाके ड्रोन केमेरे से निगरानी जारी है । जबकि पुलिस ने माडाबेला गांव के ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है। पुलिस ड्रोन से गांव की निगरानी कर रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर बेला और माडाबेला गांव के ग्रामीणों में ग्राम सभा की सरकारी भूमि विवाद पर बुधवार को शेरपुर बेला गांव में दोनों गांव के ग्रामीणों की बैठक हो रही थी।
रुड़की में हंगामा,ग्राम प्रधान हुआ गिरफ्तार

