रुड़की : रुड़की के भगवानपुर में कक्षा तीन के छात्र की संचालक ने पिटाई की जिसके बाद छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने कॉलेज के संचालक को गिरफ्तार किया और आज गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया साथ ही जेल भेजा गया है। भगवानपुर कस्बा निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका पौत्र अली (9) रहमानिया इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था जहां बीती 9 दिसम्बर को किसी बात को लेकर कॉलेज संचालक जीशान अली ने उसकी बुरी तरह से पिटाई लगाईं और वो घायल हो गया जिसके बाद उसे ऐसी हालत में सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालात गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था।
मंगलवार की देर रात छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई जिसके बाद मामला और गरम हो गया। नाराज परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संचालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या में केस दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि बुधवार की रात जीशान अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

